अस्कोट (पिथौरागढ़)। अस्कोट में रविवार को छह घंटे बिजली गुल रही। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। सुबह 5 बजे गुल हुई बिजली 9 बजे बहाल हुई, इसके बाद 11 बजे फिर बिजली चली गई और एक बजे सप्लाई बहाल हुई। यूपीसीएल के उपखंड अधिकारी गिरीश चंद्र पांडे ने बताया कि तूफान के कारण लाइन में फाल्ट आ गया था। लाइन सुधार के लिए 11 बजे से 1 बजे तक बिजली काटी गई।