थल(पिथौरागढ़)। मुवानी कस्बे में लगी एक सोलर लाइट चोरी हो गई है। ग्राम प्रधान ने पुलिस में तहरीर देकर चोरों का पता लगाने की मांग की है। पुलिस को दी तहरीर में ग्राम प्रधान मंजू देवी ने कहा है कि मुवानी के मुवानी-दिगरा मार्ग में करीब एक माह पहले लगाई गई सोलर लाइट को रविवार की रात चोर उड़ा ले गए। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पूर्व भी चोरों ने स्टेट बैंक के समीप से सोलर स्ट्रीट लाइट चोरी कर ली थी। सीसीटीवी कैमरे में दिखाई देने के भय से यह लाइट चोर वापस छोड़ गया था। एसओ हेम चंद्र पंत ने बताया कि चोर का पता लगाया जा रहा है।