फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजिरकांडा, भटेड़ी के जंगलों में लगी आग

विज्ञापन
forest fire
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। मूनाकोट ब्लॉक के मजिरकांडा, भटेड़ी के जंगलों में रविवार रात से आग लगी है। वन विभाग ने आग बुझाने के प्रयास शुरू नहीं किए हैं। आग सोमवार को कटियानी, च्योड़ी के जंगल होकर सिरकुच के जंगलों तक फैल गई। आग लगने से चीड़, बांज, च्यूरा के पेड़ पूरी तरह जल चुके हैं। आग से कई हेक्टेयर जंगल जलकर राख हो गए। भटेड़ी के सामाजिक कार्यकर्ता सोहन गोबाड़ी आग लगने की सूचना विभाग को दे दी थी लेकिन आग बुझाने के प्रयास तक शुरू नहीं किए गए। मूनाकोट के वनरक्षक कैलाश सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना नहीं मिली है। संबंधित गांव के सरपंचों को सूचना दे दी गई है। आग ज्यादा होने पर जिला मुख्यालय से टीम जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें