पिथौरागढ़। भारत संचार निगम की सेवाएं सोमवार दोपहर एक बजे से ठप हो गईं। इस कारण बैंकों, सरकारी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित हो गया। इस दौरान ब्रॉडबैंड, इंटरनेट, मोबाइल और एसटीडी सेवाएं पूरी तरह बंद रहीं। बताया जा रहा है कि घाट के पास बारहमासी सड़क निर्माण के दौरान केबिल लाइन कट जाने से समस्या पैदा हुई। घाट के पास सड़क निर्माण के दौरान महीने में कम से कम दस बार केबिल लाइन कट रही है। बीएसएनएल की सेवा ठप होने से ग्रामीण अंचलों में भी उपभोक्ता खासा परेशान रहे।