फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

108 कर्मियों ने एंबुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में 108कर्मियों ने महिला का एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव कराया। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी पिथौरागढ़। लॉकडाउन में आपातकालीन सेवा 108 बीमार और गर्भवती महिलाओं को राहत पहुंचा रही है। 108 कर्मियों ने बडारखेत की एक महिला को 108 में सुरक्षित प्रसव कराया। बृहस्पतिवार देर शाम बडारखेत निवासी सावित्री देवी (23) पत्नी मनोज कुमार को प्रसव पीड़ा उठने के बाद परिजनों ने आपातकालीन सेवा 108 को फोन किया। 108 ने मौके पर पहुंचकर महिला को प्रसव के लिए जिला महिला अस्पताल ला रही थी। अड़किनी के पास महिला को तेज प्रसव उठने लगी फार्मासिस्ट विद्या सामंत ने महिला की स्थिति बिगड़ते देख 108 में प्रसव कराने का निर्णय लिया। उन्होंने एंबुलेंस को सड़क किनारे रोक कर महिला का प्रसव कराया। महिला ने स्वस्थ्य बच्ची को जन्म दिया। 108 के डीपीओ परमानंद पंत ने बताया कि महिला और बच्चे को प्रसव के बाद जिला महिला अस्पताल में भर्ती कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें