फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलबा आने से रात भर फंसी रही 108, मरीज की तबीयत बिगड़ी तो दूसरी एंबुलेंस से भेजा

विज्ञापन
कुलानगाड़ में मलबा आने के कारण रात भर 108फंसी रही। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़। धारचूला-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अस्कोड़ा कुलानगाड़ के पास मलबा आने के कारण एबुलेंस रात भर वहीं फंसी रही। 108 कर्मियों ने पिथौरागढ़ से दूसरी एंबुलेंस भिजवाकर मरीज को जिला अस्पताल पहुंचाया। एबुलेंस के दो कर्मी रात भर वाहन के साथ भूखे प्यासे वहीं फंसे रहे। किसी तरह सुबह सात बजे जेसीबी मशीन से मलबा हटाकर एंबुलेंस को निकाला गया।  देर रात एक बजे कनालीछीना के 108 कर्मचारी मरीज को लेकर जिला अस्पताल लेकर आ रहे थे। कनालीछीना से दो किमी चलने के बाद कुलानगाड़ में बीआरओ की ओर से निर्माणाधीन पुल के पास मलबा आने के कारण 108 वाहन कीचड़ में फंस गया। 108 कर्मियों ने मलबा हटाकर एंबुलेंस को निकालने की कोशिश की लेकिन वो एंबुलेंस को नहीं निकाल पाए। 108 कर्मियों ने यूरीन प्राब्लम के रोगी नीरज सिंह (26) की तबीयत बिगड़ते देख जिला मुख्यालय से दूसरी एंबुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल भेजा गया। 108 के दो कर्मी रात भर एंबुलेंस के साथ कुलानगाड़ में ही फंसे रहे। मरीज की तबीयत सहीं बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें