पिथौरागढ़। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण 6 अप्रैल को लोक अदालत का आयोजन कर ट्रैफिक चालान से संबंधित वादों का निस्तारण कराएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/सिविल जज सीनियर डिवीजन मनोज कुमार द्विवेदी ने कहा है कि ट्रैफिक चालान से संबंधित मामलों को लोक अदालत में नियत करवाने के लिए स्वयं या अधिवक्ता के जरिए संबंधित न्यायालय से संपर्क कर सकते हैं।