फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता पाल ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस नेता पाल ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
विज्ञापन

अस्कोट (पिथौरागढ़)। कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रदीप पाल ने डीडीहाट विधानसभा के दूरस्थ गांव कूटा कन्याल पहुंच ग्रामीणों की समस्याएं जानी। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें शौचालय तो नहीं मिले लेकिन बधाई पत्र जरूर दिए गए हैं। ग्रामीण दरपान राम और बहादुर राम ने उन्हें बताया कि स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत उन्हें शौचालय देने की बात कही गई। कहा कि उन्हें शौचालय तो नहीं मिले लेकिन शौचालय के लिए बधाई पत्र दे दिया गया। पाल ने बताया कि अनुसूचित जाति बहुल गांव में अधिकांश परिवार गरीब हैं। बावजूद इसके उन्हें सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का कोई लाभ नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि इस मामले को वो जिलाधिकारी के समक्ष प्रमुखता से उठाएंगे। ब्यूरो
फोटो 30 पीटीएच 17 पी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें