पिथौरागढ़। प्रशासन का पॉलिथीन और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी है। प्रशासन ने तीसरे दिन की कार्रवाई में बाजार से 30 किलो से अधिक पॉलिथीन जब्त की है। इसके साथ ही सड़क और नालियों से अतिक्रमण भी हटाया गया। बृहस्पतिवार को प्रशिक्षु एसडीएम अभय प्रताप सिंह के नेतृत्व में पालिका और पुलिस ने बाजार में तीसरे दिन भी छापामारी की। इस दौरान बाजार से ऐंचोली तक कई दुकानों से पॉलिथीन जब्त की गई। टीम ने सड़क किनारे पर जमे फड़ व्यवसायियों को हटाया। साथ ही नालियों पर पसरा दुकानों का अतिक्रमण हटाया गया।