फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समूहों को वितरित किए 10-10 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पंडित दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के घटक सामाजिक उत्प्रेरण एवं संस्थागत विकास कार्यक्रम के तहत गठित पांच समूहों को छह माह पूर्ण होने पर 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती ने कहा कि भविष्य में पांचों समूहों को जोड़कर क्षेत्र स्तरीय फेडरेशन का गठन किया जाएगा। खाती ने कहा कि फेडरेशन से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर होने के साथ ही अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर पाएंगी। उन्होंने योजना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर लाभ उठाने की अपील की। शहर परियोजना प्रबंधक महेंद्र सिंह बिष्ट ने इस योजना समेत प्रधानमंत्री आवास योजना की भी जानकारी दी। आयोजन में सामुदायिक संगठनकर्ता पुष्पा उप्रेती, हरीश बिष्ट, कार्यालय सहायक देवेंद्र सिंह मेहता समेत समूहों की 50 से अधिक महिलाएं मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें