फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलवार को मांस और नाई की दुकान नहीं खुलने देंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। बजरंग दल के गंगोलीहाट नगर अध्यक्ष सूरज मेहता की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन ने गंगोलीहाट विकासखंड में प्रत्येक मंगलवार को मांस और नाई की दुकान को बंद कराने का ऐलान किया है। कहा कि अन्य जगहों की भांति इस विकासखंड में भी मंगलवार को मांस और नाई की दुकानें बंद कराने के लिए मुहिम छेड़ी जाएगी। बैठक में नगर उपाध्यक्ष हरीश चंद्र, नरेंद्र डसीला, दीपराज मेहता, सुरक्षा प्रमुख शंकर डसीला, विद्यार्थी प्रमुख कमल किशोर, तहसील अध्यक्ष रोहित मेहता, तहसील उपाध्यक्ष पारस डसीला, विजय डसीला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें