फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: शोपीस बना है 1000 एलपीएम का ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट

Wed, 07 Jun 2023 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बेस अस्पताल में 1000 एलपीएम क्षमता का ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट शोपीस बना है। प्लांट से ऑक्सीजन सप्लाई के लिए लाइन नहीं बिछी है। डायलिसिस के लिए आने वाले किडनी के मरीजों के लिए सिलिंडर से ऑक्सीजन की व्यवस्था करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ में नव निर्मित बेस अस्पताल में स्टॉफ उपलब्ध नहीं होने से संचालन शुरू नहीं हुआ है। जिला अस्पताल की एक्सटेंशन यूनिट के तौर पर इसके संचालित किया जा रहा है। इसके एक ब्लाॅक में किडनी के मरीजों की डायलिसिस हो रही है। 30 से अधिक मरीज डायलिसिस करा रहे हैं। एक अन्य ब्लाॅक में सीटी स्कैन मशीन स्थापित की गई है। प्रतिदिन लगभग 10 से 12 मरीज सीटी स्कैन के लिए पहुंचते हैं। कोरोना काल में बेस अस्पताल को आइसोलेशन केंद्र बनाया गया था। स्थिति को देखते हुए उस समय परिसर में 1000 एलपीएम का ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया गया। अभी तक न तो इस प्लांट का संचालन हुआ है और न ही इस प्लांट से अभी तक वार्ड के लिए लाइन बिछाई गई है।
इस समय डायलिसिस केंद्र संचालित होने से किडनी के मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत रहती है। प्रतिदिन एक समय में सात मरीजों की डायलिसिस होती है। ऑक्सीजन लाइन बिछने के बाद प्लांट का संचालन शुरू हो तो मरीजों के साथ ही चिकित्सा स्टॉफ को भी सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

ओवरहेड टैंक से की जाए पानी की व्यवस्था
पिथौरागढ़। बेस अस्पताल में संचालित डायलिसिस यूनिट में अभी तक ओवरहेड टैंक से पानी की व्यवस्था नहीं है। इसके चलते दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पिथौरागढ़ आपात सेवा ट्रस्ट ने ओवरहेड टैंक से पानी की आपूर्ति करने की मांग की है।
विभाग को बेस अस्पताल में निर्मित प्लांट से ऑक्सीजन लाइन बिछाने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलते ही लाइन बिछाकर ऑक्सीजन प्लांट का संचालन शुरू किया जाएगा। - रीना जोशी, जिलाधिकारी पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें