पिथौरागढ़। पुलिस ने मर्चेंट नेवी में नौकरी के लिए दस्तावेज तैयार करने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले 10 हजार के इनामी को बहराइच से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
12 दिसंबर 2022 को पांडेगांव निवासी राहुल सिंह ने पुलिस को तहरीर दी कि मर्चेंट नेवी में नौकरी के लिए दस्तावेज तैयार करने के नाम पर उनके साथ 1,20,000 रुपये की धोखाधड़ी हुई है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू की। पुलिस टीम ने 16 मई को राहुल सिंह निवासी ग्राम सिंगरौ, थाना रानीपुर को बहराइच से गिरफ्तार कर लिया। एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि आरोपी ने अन्य लोगों से भी 2,50,000 रुपये की धोखाधड़ी की है। पुलिस टीम में एसआई बसंत पंत, एसओजी प्रभारी हेम तिवारी, साइबर सेल प्रभारी मनोज पांडेय सहित कई पुलिस कर्मी शामिल रहे। संवाद