जवाहर नवोदय विद्यालय में एनसीसी का 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में मौजूद एनसीस
पिथौरागढ़। जवाहर नवोदय विद्यालय मरसोली भाट में एनसीसी का 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। इसमें 380 कैडेट हिस्सा ले रहे हैं। शिविर के शुभारंभ के अवसर पर कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल बीएस तड़ागी ने कहा कि शिविर में कैडेट्स की छुपी प्रतिभा को निखार कर उसे सफल जीवन की दौड़ में आगे रखना है।
शिविर के सफल संचालन के लिए कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल तड़ागी ने सैन्य और असैन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। कैंप एडजुटेंट और एनसीसी अधिकारी बीआर कोहली ने बताया कि शिविर में जनपद पिथौरागढ़ और चंपावत के 380 से अधिक कैडेट्स और इंटर डायरेक्टोरेट स्पोर्ट्स शूटिंग चैंपियनशिप देहरादून के दो ,रुड़की का एक तथा नैनीताल ग्रुप के सबसे अधिक 13 कैडेट कुल मिलाकर 16 कैडेट गहन प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। जो जुलाई में तिरुचिरापल्ली तमिलनाडु में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगें। इस मौके पर एनसीसी अधिकारी मनमोहन धामी,राजू शंकर जोशी, उमापति जोशी, सूबेदार मेजर प्रताप सिंह बुंगला, सूबेदार विक्रम सिंह, ट्रेनिंग जेसीओ विकास गुरुंग, नायब सूबेदार बलवीर सिंह, मोहन सिंह, हरेंद्र सिंह, बीएचएम हुकुम,सीएचएम विक्रम सिंह, लोकेंद्र, प्रमोद पडियार,जितेंद्र शाही, हवलदार हिमांशु अमित चंद, दीपेश मौजूद रहे। संवाद