श्रीनगर। भगवती मेमोरियल पब्लिक स्कूल श्रीकोट गंगनाली में अध्ययनरत युग रांगड़ एवं मयंक कंडारी का चयन राष्ट्रीय बॉस्केटबाल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। विद्यालय के कोच केशर कोटियाल ने बताया कि यह प्रतियोगिता 23 से 28 दिसंबर तक जबलपुर मध्य प्रदेश में आयोजित की जाएगी। विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजू डबराल एवं प्रबंधक ऊषा नैटियाल ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।