पौड़ी। स्कूटी चोरी के आरोप में कोतवाली पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक को कोर्ट में पेश किया गया जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।
विकास मार्ग, पौड़ी निवासी आशा पत्नी दिनेश कुमार ने पुलिस में तहरीर दी थी। महिला ने बताया था कि 18 सितंबर को उन्होंने स्कूटी विकास मार्ग पर खड़ी की थी। जहां से वह चोरी हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सोमवार को वाहन चेकिंग के दौरान कोटद्वार रोड के पास पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से स्कूटी भी मिली। कोतवाल गोविंद कुमार ने बताया कि आरोपी विमल कुमार निवासी पौड़ी को कोर्ट में पेश करने के लिए जेल भेज दिया गया है। संवाद