पौड़ी। बाल विकास विभाग की पहल पर पोषण माह ''''सुपोषित किशोरी सशक्त नारी'''' की थीम पर मनाया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र थपलियाल ने बताया कि कार्यक्रम के तहत सभी बाल विकास परियोजनाओं में पोषण पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। जिसमें मोटे अनाजों व पारंपरिक पहाड़ी व्यंजनों को तैयार करते हुए अम्मा की रसोई गतिविधि का आयोजन किया जाएगा। क्षेत्रीय बुजुर्ग महिलाओं के सहयोग से बनाए गए झंगोरे की खीर, मंडवे का बाड़ी व रोटी, उड़द का फाणू, अरबी के पत्तों के पैत्यूड़, सोयाबीन की दाल, उड़द दाल के पकौड़े, आटे के गुलगुले आदि व्यंजन तैयार कर बच्चों को खिलाए जाएंगे। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पोषण माह में शामिल होने की अपील की है। इस मौके पर संतोषी गुसाईं, लक्ष्मी देवी और सुनीता देवी आदि शामिल रहे।