फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: चलती बस से कूदने पर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुल्यागांव के पास चलती बस से कूदने पर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी उपचार के दौरान बेस अस्पताल में मौत हो गई। थाना प्रभारी देवराज शर्मा ने बताया कि रविवार को देहरादून से कर्णप्रयाग जा रही रोडवेज की बस का दरवाजा खोलकर एक युवक मुल्यागांव के पास सड़क पर कूद गया। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। कीर्तिनगर पुलिस व बस चालक ने युवक को बेस अस्पताल श्रीकोट पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की पहचान गौरव बिष्ट (44) पुत्र शिव सिंह निवासी कुंडी, नंदानगर, जनपद चमोली हाल निवासी सेवंला कला, जनपद देहरादून के रूप में हुई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें