फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी नयार नदी में डूबने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक पाबौ में पश्चिमी नयार नदी में डूबने से एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पाबौ ब्लाक मुख्यालय में स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति को पश्चिम नयार नदी में डूबता देखा। लोगों ने डूबे व्यक्ति को रेस्क्यू कर नदी से बाहर निकालकर घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस चौकी पाबौ प्रभारी सूरत शर्मा ने बताया कि पश्चिम नयार नदी में डूबने से नेपाली मूल के व्यक्ति विशुराज पंडित (23) पुत्र जयराज पंडित की मौत हो गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। विश्वराज पाबौ में तीन-चार सालों से मजदूरी कर रहा था। वह नदी में कैसे डूबा इसका पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें