फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समन्वय से काम करें अधिकारी: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक ली। नागरिक कल्याण मंच के चिकित्सालय की समस्याओं पर जल्द ठोस कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय में डीएम धीराज सिंह ने कहा कि चिकित्सालय की चिकित्सा प्रबंधन समिति के माध्यम से एक लैब तकनीशियन की नियुक्ति जल्द ही की जाएगी। उन्होंने प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी को जिला चिकित्सालय में दो से तीन फार्मेसिस्ट की व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए। डीएम ने पेयजल व्यवस्था भी दुरुस्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। जिला चिकित्सालय व जिला महिला चिकित्सालय के बीच तुलना कर जन औषधि केंद्र में दवाओं की खपत बढ़ाने के निर्देश दिए। नागरिक कल्याण मंच के पदाधिकारियों ने चिकित्सालय में खून, पेशाब, बलगम सहित अन्य जांचों का समय बढ़ाए जाने की मांग की। मंच ने शहर में मांस की दुकानों में पशुपालन विभाग व नगर पालिका द्वारा नियमित जांच की मांग की। इस अवसर पर प्रभारी सीएमओ डा. एचसीएस मर्तोलिया, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय डा. आरएस राणा, पूर्व पालिकाध्यक्ष कुंजबिहारी नेगी, मंच अध्यक्ष रघुवीर सिंह रावत, केदार सिंह गुसांई, ठाकुर सिंह, भगवान टम्टा, मनवीर गुसांई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें