महिला राज्य आंदोलनकारी 18 जुलाई को मुख्यालय पौड़ी में धरना देंगी। वे लंबे समय से पेंशन बहाली की मांग कर रही हैं। राज्य आंदोलनकारी शकुंतला राणा ने बताया कि जिला प्रशासन और सरकार राज्य आंदोलनकारियों की उपेक्षा कर रही है। कहा कि तीन महिला राज्य आंदोलनकारी लंबे समय से पेंशन बहाली की मांग कर रही हैं लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है।