पाबौ क्षेत्र में घास लेने जंगल गई एक महिला की चट्टान से फिसलकर मौत हो गई। क्षेत्र के मुसागली गांव की कल्पेश्वरी देवी (56) पत्नी धरमपाल रौथाण घास लेने जंगल गई थी, लेकिन काफी देर होने के बाद भी वह घर नहीं लौटी। परिजन उसे खोजने गए तो वह घायल अवस्था में मिली। बताया जा रहा है कि कल्पेश्वरी देवी घास काटते समय चट्टान से फिसलकर 200 मीटर खाई में गिर गई थी। उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में भर्ती किया गया। जहां से उसे जिला चिकित्सालय पौड़ी रेफर किया गया। जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पाबौ चौकी इंचार्ज एसआई अजय कुमार ने बताया कि मुसागली गांव की कल्पेश्वरी देवी की चट्टान से गिरकर मौत हो गई है। कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।