श्रीनगर। कोतवाली श्रीनगर की कलियासौड़ पुलिस चौकी के अंतर्गत एक युवक ने 53 वर्षीय महिला के सिर पर पत्थर से हमला कर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से महिला को बेस अस्पताल श्रीकोट पहुंचाया गया। इस मामले में थाना श्रीनगर में दी गई तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर दिया है। कोतवाली निरीक्षक जयपाल सिंह नेगी ने बताया विवेक बुटोला निवासी ग्राम तोल्यो श्रीकोट ने थाना श्रीनगर में तहरीर दी कि आरोपी नीरज सिंह निवासी पोखरी खिर्सू ने उनकी माता तर्जनी देवी जो आंगनबाड़ी में कार्यरत हैं के सिर पर पत्थर से वार कर दिया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया। आरोपी को डुंगरीपंथ के निकट हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया।