श्रीनगर। नगर से करीब 14 किमी दूर ढामक गांव की उषा देवी (50) रविवार को घास लेने जंगल गई थीं। इसी दौरान पैर फिसलने से वह पहाड़ी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बेस अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अच्युत नारायण पांडे ने बताया कि महिला ने अस्पताल लाते समय ही दम तोड़ दिया था। चिकित्सकों की टीम ने जांच के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। संवाद