कीर्तिनगर। बड़ियार क्षेत्र में गदेरे में गिरने से एक महिला की मौत हो गई। कोतवाली कीर्तिनगर से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सभा चिलेड़ी के झणगुली गांव निवासी सरोजनी देवी (63) पत्नी देवराज सिंह पुंडीर अपने घर के समीप ही खेतों में गई थीं। बताया जा रहा है खेतों से लंगूर बंदरों को भगाने के दौरान वह गदेरे में गिर गईं जिससे उनकी मौत हो गई। कोतवाली के एसएसआई कुंवर राम आर्य ने बताया कि गदेरे में महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। चौकी चौरास पुलिस टीम एसडीआरएफ के साथ मौके पर पहुंची और शव गदेरे से बाहर निकाला। शव परिजनों को सौंप दिया गया। संवाद