विकास खंड कोट के सितोनस्यूं पट्टी स्थित मां भुवनेश्वरी मंदिर परिसर में नवरात्र के सप्तम दिन मां के काली रूप की पूजा की गई। शुक्रवार को मां भुवनेश्वरी मंदिर में आयोजित रामकथा व कीर्तन-भजन कार्यक्रम में विधायक राजकुमार मोरी ने शिरकत की। उन्होंने मां की पूजा-अर्चना कर रामकथा का श्रवण कर भजन भी सुने। इस दौरान कीर्तन मंडली सुमेरपुर, गडोली, बंडुल, क्वीराली की टीमों ने प्रस्तुतियां दीं। विधायक पोरी से प्रबंधकीय संस्कृत शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। विधायक ने कहा कि संस्कृत व संस्कृति के संरक्षण को लेकर संस्कृत विद्यालयों की भूमिका अतुलनीय है। इस दिशा में कार्य किया जाएगा। कहा संस्कृत शिक्षा के उत्थान को लेकर शिक्षा मंत्री से वार्ता की जाएगी। भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र जुयाल ने भी मां भुवनेश्वरी के दर्शन कर पूजा की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनुसूया प्रसाद सुंदरियाल, आचार्य नवीन ममगाईं, अनूप कुकरेती, ईशान डोभाल, दिगंबर जुयाल, सतीश जुयाल, भूपेंद्र, राजेंद्र, नवीन, कमलदीप, नीरज, राधाकृष्ण, आशीष आदि मौजूद रहे। संवाद