मुख्यालय पौड़ी में शनिवार को मौसम ने अपना मिजाज बदला। यहां सुबह करीब 10 बजे से ही रुक-रुक कर बारिश होती रही, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। जिले के नैनीडांडा, धुमाकोट, सतपुली, चौबट्टाखाल आदि क्षेत्रों में भी सुबह से बारिश होती रही। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जिले के अधिकांश क्षेत्रों में शाम तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। वहीं, मौसम विभाग की ओर से जिले में भारी बारिश होने की चेतावनी के बाद डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने आईआरएस सिस्टम से जुड़े सभी अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। संवाद