श्रीनगर में अलकनंदा नदी का जल स्तर बढुने से डूबे स्नान घाट
- फोटो : SHRINAGAR
ऊपरी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से अलकनंदा नदी का जल स्तर बढ़ गया है। जल स्तर बढ़ने से यहां स्नान घाट पानी में डूब गए।
शनिवार सुबह अलकनंदा नदी का जल स्तर 532.98 मीटर पहुंच गया। जो कि चेतावनी स्तर से लगभग 2 मीटर नीचे था। श्रीनगर में अलकनंदा का चेतावनी जल स्तर 535 मीटर है। जबकि खतरे का निशान 536 मीटर है।