श्रीनगर। चेक बाउंस के मामले में बीते चार साल से फरार चल रहे वारंटी को श्रीनगर पुलिस ने चुंगी से गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्रीनगर ने बताया कि न्यायालय द्वारा जारी एनबीडब्लू, धारा- 138 एनआई एक्ट से संबंधित वारंटी बीते चार साल से फरार चल रहा था। उक्त व्यक्ति देहरादून, हरिद्वार आदि कई जगहों में लगातार ठिकाने बदल रहा था व पुलिस से बच रहा था। कहा कि आरोपी को बुधवार को पुलिस टीम द्वारा चुंगी श्रीनगर से गिरफ्तार किया गया है। उक्त वारंटी को पेश कर आवश्यक कार्रवाई की गई है। संवाद