फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: प्राथमिक शिक्षा वर्ग में राष्ट्र निर्माण और अनुशासन का पाठ सीखेंगे स्वयंसेवक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी,
विज्ञापन

देवप्रयाग। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला देवप्रयाग की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज सजवाण कांडा में प्राथमिक शिक्षा वर्ग का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित प्रांत धर्म जागरण प्रमुख नारायण ने दीप प्रज्वलित कर वर्ग का प्रारंभ किया। स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आरएसएस स्वप्रेरणा से कार्य करने वाला दुनिया का सबसे बड़ा संगठन है जिसकी पहचान आज विश्वभर में सेवा, संस्कार, अनुशासन और समयबद्धता के कारण है। उन्होंने बताया कि संघ का कार्य आज विश्व के 36 से अधिक देशों में संचालित हो रहा है जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला रहा है। इस वर्ग के माध्यम से शिक्षार्थियों को अगले नौ दिनों तक राष्ट्र निर्माण, चरित्र निर्माण, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक दायित्वों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। आगामी 8 जनवरी तक चलने वाले इस शिविर में स्वयंसेवकों को अनुशासन और व्यक्तित्व विकास के गुर सिखाए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान जिला संघचालक सुरेश कोरियाल, वर्ग पालक सुनय कुकसाल, जिला कार्यवाह महेंद्र बंगवाल, सह कार्यवाह शरत और व्यवस्था प्रमुख अशोक तिवारी, विभाग सह बौद्धिक प्रमुख राकेश टोडरिया, विभाग गौ सेवा प्रमुख भगवती प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें