फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: डोबरी मंडल के स्वयं सेवकों ने तीन धारा बाजार में किया पथ संचलन

Mon, 13 Oct 2025 05:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग स्थित तीन धारा बाजार में डोबरी मंडल के स्वयंसेवकों ने पथ संचलन करते हुए शताब्दी वर्ष मनाया। संघ के देवप्रयाग जिला स्थित डोबरी मंडल के स्वयं सेवकों के साथ मुख्य वक्ता महेंद्र बंगवाल, सह जिला कार्यवाह शरत तड़ियाल, जिला प्रचारक संतोष पंत, राकेश, सुनय कुकसाल आदि ने इसमें प्रतिभाग किया। जिला कार्यवाह महेंद्र बंगवाल ने शताब्दी वर्ष पर संघ की सौ वर्ष की लंबी यात्रा में समाज को संगठित करने के संकल्प को दोहराया। साथ ही हर स्वयंसेवक से पंच परिवर्तन कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्य, जलवायु व पर्यावरण संरक्षण का संदेश हर गांव, हर घर तक पहुंचाने को कहा। उन्होंने राष्ट्र को आत्म निर्भर बनाने की दिशा में कार्य करने का भी आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें