फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: जान हथेली पर रख ग्रामीणों ने टूटे कलगड़ी पुल पार कर बीमार को पहुंचाया अस्पताल

विज्ञापन
पाबौ ब्लॉक में टूटे कलगड़ी पुल के ऊपर से बीमार को अस्पताल ले जाते स्थानीय युवा - स्रोत जागरूक प
विज्ञापन
पाबौ। कहते हैं हौसले मजबूत हों तो कोई भी चुनौती दम तोड़ देती है। ऐसे ही मजबूत हौसलों ने शुक्रवार को कलगड़ी के टूटे पुल और उफनती नदी को पार कर एक बीमार को अस्पताल पहुंचाया। दरअसल पौड़ी- बुआखाल- रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग 121 पर विकासखंड पाबौ को मुख्यालय पौड़ी से जोड़ने वाला कलगड़ी पुल बीते बुधवार सुबह आपदा की भेंट चढ़ गया। पुल के ढह जाने से कई गांव अलग-थलग पड़ गए हैं। बीते दिनों आपदा की चपेट में आए कुई गांव निवासी चमन सिंह (52) का पैर फ्रैक्चर हो गया था। उनका स्वास्थ्य और बिगड़ने लगा तो स्थानीय युवक प्रेम सिंह रावत, राधे पोखरियाल, अरुण पंत आदि ने जान हथेली पर रखकर उफनती नयार नदी पर कलगड़ी के टूटे पुल के ऊपर से ही बीमार चमन सिंह को दूसरे छोर तक पहुंचाया। बताया कि आपदा के चलते विकासखंड पाबौ के कई गांव इन दिनों सड़क मार्ग से कट गए हैं। बताया कि सड़क मार्ग ठप होने के चलते उन्हें कोई वाहन उपलब्ध नहीं हुआ तो उन्होंने बीमार को स्ट्रेचर में रखकर करीब 12 किमी पैदल ही पहाड़ी रास्तों को नाप लिया। युवाओं ने एकजुटता व भाईचारे से बीमार को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार देकर चिकित्सकाें ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद युवाओं ने उन्हें बेस अस्पताल श्रीनगर पहुंचाया। बताया जा रहा है अब उनके स्वास्थ्य में सुधार है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें