फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: चैड तल्ला गांव के ग्रामीणों ने की सड़क निर्माण की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पाबौ। विकासखंड पाबौ का चैड तल्ला गांव के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग की है। ग्रामीण रमेश रावत ने बताया कि वे पिछले कई सालों से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं, मगर किसी भी जनप्रतिनिधि व जिला प्रशासन ने उनकी सुध नहीं ली। वहीं, नीलम देवी व बबिता देवी ने बताया कि सड़क निर्माण न होने से उनके बच्चों को पैदल ही पांच किलोमीटर की दूरी तय करके पाबौ जाना पड़ता है। इस दौरान जंगली जानवरों का खतरा भी बना रहता है। उन्होंने कहा कि इस वजह से 45 परिवारों के गांवों में अब 30 लोग ही रह गए हैं और अगर जल्द सड़क निर्माण नहीं होता है तो ये 30 लोग भी गांव से पलायन कर जाएंगे। इस दौरान मांग करने वालों में जसपाल सिंह गुसाईं, ठाकुर सिंह, शंकर सिंह, सिताब सिंह, प्रवीण गुसाईं, सचिन गुसाईं और कलावती देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें