फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: त्यूणा गांव में पेयजल आपूर्ति न होने से ग्रामीण परेशान

Thu, 29 Jan 2026 06:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
त्यूणा गांव में पेयजल आपूर्ति न होने से ग्रामीण परेशान
विज्ञापन

श्रीनगर। विकास खंड देवप्रयाग के त्यूणा गांव में तीन योजनाओं के बाद भी ग्रामीण लंबे समय से भारी पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। पूर्व प्रशासक दुग्ध संघ महिपाल सिंह बुटोला ने उप जिलाधिकारी कीर्तिनगर को ज्ञापन सौंपा। कहा कि जल जीवन मिशन के तहत गांव के लिए पेयजल योजना निर्माण पर लाखों रुपये खर्च किए गए है लेकिन आज तक ग्रामीणों की पेयजल समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। बुटोला ने बताया कि विभाग की ओर से तीन वर्ष पूर्व गांव के लिए पेयजल टैंक तो बनाया गया लेकिन गांव में न पाइप लाइन बिछाई न ही पेयजल स्तंभ बनाए गए। गांव को लक्षमोली-हडिमधार पंपिंग पेयजल योजना से भी नही जोड़ा गया। बुटोला ने बताया कि गांव के लिए बनी तीन योजनाओं में एक से भी पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पा रही है। उन्होंने योजना के निर्माण कार्यों और डीपीआर की उच्चस्तरीय जांच करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें