पौड़ी। विकासखंड पौड़ी के अयाल गांव के एक ग्रामीण ने उनको जल जीवन मिशन के तहत पेयजल कनेक्शन नहीं देने का आरोप लगाया है। उन्होंने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देकर उन्हें पेयजल कनेक्शन देने की मांग की है।शनिवार को अयाल गांव के कुलदीप कुमार ने दिए ज्ञापन में कहा कि उनके गांव में जल जीवन मिशन योजना के तहत कार्य किया गया। लेकिन उनको पेयजल कनेक्शन नहीं दिया गया। कहा कि उनके पास कोई पेयजल कनेक्शन नहीं है। ग्राम प्रधान को अवगत कराने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया। इधर, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता एसके रॉय का कहना है कि योजना के तहत सभी ग्रामीणों को पेयजल कनेक्शन दिए जा रहे हैं। अगर कनेक्शन नहीं मिला है तो मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।