फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन दुर्घटनाग्रस्त, परिवार सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
सतपुली से पौड़ी लौट रहा एक वाहन ज्वाल्पा देवी के पास अचानक सड़क पर मोड़ पार करते हुए पलट गया। वाहन में सवार एक परिवार के सात सदस्य घायल हो गए। उन्हें पीएचसी पाटीसैंण में भर्ती कराया गया है। कोतवाल पौड़ी विनोद गुसाई ने बताया कि एक ही परिवार के सात सदस्य खैरासैंण अपने मूल गांव गए थे। वहां से आते समय ज्वाल्पा देवी के दर्शन करने के बाद वह पौड़ी लौट रहे थे। इसी दौरान ज्वाल्पा देवी से आगे लंबा मोड़ पार करते हुए वाहन अचानक पलटकर नीचे सड़क पर आ गया। इसमें सवार सभी सदस्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि मौके पर मिली सूचना से पुलिस टीम ने उन्हें पीएचसी पाटीसैंण में भर्ती कराया। घायलों में उमेश नेगी, पत्नी रीना नेगी, पुत्र अर्थ, बेटी मानसी, मानवी के साथ ही पुनीत बिष्ट व मंजू बिष्ट शामिल हैं। स्थानीय व्यवसायी चंद्रभूषण अणथ्वाल ने बताया कि दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को वाहन से निकालकर स्वास्थ्य केंद्र ले जाने में सहयोग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें