फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल विवि में होंगे विभिन्न कार्यक्रम: प्रो. नेगी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में केंद्रीय शिक्षा मंत्रा नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके लिए विश्वविद्यालय की ओर से प्रो. एमएस नेगी, भूगोल विभाग को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रो. नेगी ने प्रशासनिक भवन में बैठक का आयोजन किया। बैठक में समिति के विभिन्न सदस्यों के साथ शिक्षा मंत्रालय की ओर से विवि को सौंपी गई विभिन्न जिम्मेदारियों पर चर्चा हुई। प्रो. नेगी ने बताया कि गढ़वाल विवि राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम को उत्साहपूर्वक मनाने जा रहा है। इस कार्यक्रम को संपन्न करने के लिए एनसीसी, राष्ट्रीय सेवा योजना के साथ ही शारीरिक शिक्षा विभाग, छात्रावासों एवं विभागों के छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी रहेगी। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत विश्वविद्यालय के सभी छात्र शिक्षक कर्मचारी स्वयं अपने घरों कार्यालयों में ध्वज फहराएंगे तथा उसके साथ सेल्फी भी लेंगे, जिसे www.harghartiranga.company website पर अपलोड करेंगे। उन्होंने बताया कि विवि में इस अभियान के तहत मुख्य भवनों पर तिरंगे की लड़ियों से सजावट, रंगोली प्रतियोगिताएं होंगी। साथ ही तिरंगा राखियां, जिन्हें सेना के जवानों व सुरक्षा कर्मियों के हाथों पर बांधने का कार्यक्रम होगा। तिरंगा पर आधारित प्रश्नोत्तरी, कार्यशाला, तिरंगा गीत, पोस्टर प्रदर्शनी, स्वच्छता अभियान, पानी के स्रोतों की साफ सफाई, तिरंगा महोत्सव, बाइक रैली, मानव शृंखला तथा चौरास एवं बिड़ला परिसर में तिरंगा रैली का आयोजन किया जाएगा। बैठक में प्रो. सीमा धवन, डॉ. सुरेंद्र बिष्ट, डॉ. राकेश नेगी अधिकारी, डॉ. सुरेंद्र कुंवर, हेम जोशी, डाॅ. संजय पांडे और डाॅ. साकेत भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें