फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: आठ से 15 नवंबर तक प्रदेशभर में होगा वंदे मातरम गायन

Fri, 07 Nov 2025 04:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूरे उत्तराखंड में वंदे मातरम के जयघोष की तैयारी जोरों पर है। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि आठ नवंबर से 15 नवंबर तक पूरे प्रदेश में वंदे मातरम गायन, सभाएं, प्रदर्शनी और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पौड़ी जिले सहित उत्तराखंड के सभी विद्यालयों में एक ही समय पर वंदे मातरम का गायन संपन्न कराने के आदेश जारी किए जा चुके हैं। मंत्री डॉ. रावत ने बताया कि वंदे मातरम गीत वर्ष 1875 में बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचा गया था। कहा कि विद्यालयों और महाविद्यालयों में वंदे मातरम एवं भारतीय स्वतंत्रता संग्राम विषय पर निबंध, चित्रकला और कविता प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी ताकि नई पीढ़ी राष्ट्रभक्ति और स्वदेशी भाव से प्रेरित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें