फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: ढोल नगाड़ों की थाप पर निकली वाल्मीकि शोभायात्रा

Mon, 26 Oct 2026 06:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

पौड़ी। जिला मुख्यालय में महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई। वाल्मीकि समाज के लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ महर्षि, सीता और लव-कुश के साथ नगर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर भव्य शोभा यात्रा निकाली। ल्मीकि प्रकट समारोह समिति की ओर से बीते रविवार शाम से ही जयंती को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। रात्रि जागरण और भजन कीर्तन के साथ सोमवार सुबह एजेंसी चौक स्थित वाल्मीकि मंदिर पर समिति की ओर से महर्षि की पूजा हुई। जहां से शोभा यात्रा निकाली गई। वाल्मीकि समाज के युवकों ने ढोल नगाड़ों की थाप पर बरेड़ी व मुदगल पर विभिन्न करतब किए। कांग्रेस नेता व पूर्व आईएएस सुंदरलाल मुयाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जागरण में प्रतिभाग किया। इस मौके पर समिति अध्यक्ष सोनू घाघट, सचिव प्रवीन कुमार घाघट, उपाध्यक्ष बृजेश ढिंगिया, कोषाध्यक्ष मुकेश ढिंगिया, सुनील राजवंशी, राजू रिडियान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें