पौड़ी। जिला मुख्यालय में आयोजित अधिवक्ता परिषद की बैठक में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें उत्तम सिंह कंडवाल को जिलाध्यक्ष व प्रदीप मैठाणी, अरविंद वर्मा व दिनेश चंद्र गैरोला को संयुक्त रूप से उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। शुक्रवार को पौड़ी में आयोजित बैठक में गजेंद्र सिंह रावत महामंत्री जबकि रतन सिंह बिष्ट, गौरव उपाध्याय व आशुतोष देवरानी को मंत्री और अभिषेक सजवान को कोषाध्यक्ष चुना गया। पौड़ी इकाई की कार्यकारिणी के लिए आमोद नैथानी अध्यक्ष, गबर सिंह रावत उपाध्यक्ष, नरेंद्र सिंह नेगी महामंत्री, मयंक शर्मा व स्वप्निल रतूड़ी को मंत्री और पंकज नेगी कोषाध्यक्ष बनें। श्रीनगर इकाई में विकास पंत को अध्यक्ष, नितेश भारती, रतन सिंह व प्रशांत नौटियाल उपाध्यक्ष, कुलदीप दानू महामंत्री, अनुपम गोयल, प्रेरणा काला व लक्ष्मीकांत मंत्री और मुकेश सेमवाल कोषाध्यक्ष बनें। कोटद्वार इकाई में निशीथ माहेश्वरी अध्यक्ष, आनंद कुमार व आशीष अग्रवाल उपाध्यक्ष, पूजा डोबरियाल महामंत्री, विकास थपलियाल, रोहित कपटियाल व हर्षिता मंत्री जबकि हिमानी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में अनूप पांथरी विशेष आमंत्रित सदस्य रहे।