फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: छात्रों से की नशे से दूर रहने की अपील

Thu, 26 Nov 2026 04:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रखने के लिए पुलिस ने दो छात्रावासों में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए इससे दूर रहने की अपील की। साथ ही यह भी जानकारी जुटाई कि कहीं कोई छात्र नशे की लत का शिकार तो नहीं है। श्रीकोट पुलिस के अनुसार पुलिस की ओर से मेडिकल कॉलेज के बालक एवं बालिका छात्रावासों में यह अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं को नशे के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें