फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: पेयजल संकट के समाधान के लिए गठित समिति की बैठक में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देवप्रयाग। भरपूर पट्टी में पेयजल संकट के समाधान के लिए डीएम टिहरी की ओर से गठित समिति की पहली बैठक में हंगामा हुआ। समिति सदस्य बैठक का बहिष्कार कर उप जिला अधिकारी के वाहन के सामने धरने पर बैठ गए। बाद में एडीएम ने फोन से मामले का संज्ञान लेकर शांत करवाया। शनिवार को तहसील देवप्रयाग में एसडीएम सौम्या गर्ब्याल की अध्यक्षता में भरपूर पट्टी के पेयजल समस्या के समाधान के लिए गठित समिति की पहली बैठक आयोजित हुई। ग्राम प्रशासक पुष्पा रावत व दिनेश मास्टर द्वारा की गई भूख हड़ताल के दौरान की गई मांग पर डीएम टिहरी की ओर से समिति का गठन किया गया था। बैठक में समिति के सदस्यों पुष्पा रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र रावत, नेत्र सिंह ने एसडीएम से पेयजल किल्लत से जूझ रहे गांवों का निरीक्षण करने का आग्रह किया। जिस पर एसडीएम ने राजस्व उप निरीक्षक को पेयजल किल्लत से जूझ रहे गांवों के निरीक्षण करने को कहा। इस पर आपत्ति जताते हुए समिति के सदस्य बैठक से उठकर बाहर आ गए। इसके बाद एसडीएम अपने वाहन में बैठकर जाने लगीं तो सदस्य उनके वाहन के आगे धरने पर बैठ गए। करीब पौन घंटे तक यही स्थिति बनी रही। एडीएम ने मामले का संज्ञान लेते हुए समिति के सदस्यों व एसडीएम से फोन पर वार्ता की। इसके बाद एसडीएम एवं सदस्य भरपुर पेयजल योजना के इनटेक वैल निर्माण की प्रगति देखने पहुंचे। इस दौरान कुर्न चिलपड़ गांवों में पांच दिनों तक जलापूर्ति बंद रहने और बदबूदार पानी की आपूर्ति की शिकायत पर एसडीएम ने विभागीय अधिकारियों को शुद्ध पेयजल पहुंचाने के निर्देश दिए। मांग पूरी नहीं किए जाने पर समिति सदस्य यात्रा काल में चक्काजाम करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें