थलीसैंण। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बुधवार को आंगनबाड़ी केंद्र कुणेथ में 36 बच्चों को यूनिफॉर्म वितरित की गई। बाल विकास परियोजना अधिकारी पूजा रावत ने बताया कि इस दौरान विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों गंगाऊ, पफड़ियाणा, नलई, बंगाली व रौखड़ा में अध्ययनरत स्कूल पूर्व शिक्षा प्राप्त कर रहे पांच बच्चों को भी यूनिफॉर्म वितरित की गई। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गीता, सहायिका दीपा मौजूद रहीं।