फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: पीजी में प्रवेश के लिए तिथि बढ़ाई

Wed, 22 Jul 2026 06:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 23 जुलाई कर दी है। पहले यह तिथि 21 जुलाई थी। विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण (डीएसडब्ल्यू) प्रो. ओपी गुसाईं की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि विश्वविद्यालय परिसरों एवं संबद्ध महाविद्यालयों/संस्थानों में संचालित स्नातक पाठ्यक्रमों (इंटीग्रेटेड एमबीए, बीए एलएलबी, लोक नृत्य डिप्लोमा तथा लोक संगीत डिप्लोमा) में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अब 23 जुलाई की रात 11:55 बजे तक किया जा सकेगा। विवि ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से आयोजित सीयूईटी-यूजी 2026 में शामिल अभ्यर्थी जो इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक हैं उन्हें निर्धारित समय सीमा में समर्थ पोर्टल पर अपना ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य रूप से करना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें