फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: चंद्रवदनी में सभी पदों पर निर्विरोध चुना जाना तय

Sun, 27 Sep 2026 07:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि के राजकीय महाविद्यालय, चंद्रवदनी नैखरी परिसर में छात्रसंघ चुनाव में सभी पदों पर अभाविप के प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय है। यहां उपाध्यक्ष पद को छोड़कर सभी पदों पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अपने प्रत्याशी खड़े किए हैं। उनके खिलाफ यहां कोई भी नामांकन नहीं हुआ। चुनाव अधिकारी अरविंद सिंह राणा ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव के लिए पांच पदों के लिए हुए नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। अध्यक्ष पद पर समीक्षा नेगी, सचिव सलोनी, विवि प्रतिनिधि गौरी, कोषाध्यक्ष निशा व सह सचिव अनामिका थपलियाल का निर्विरोध चुना जाना तय है। यहां सभी पदों पर एक-एक नामांकन किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें