कोतवाली पुलिस ने श्रीनगर-पौड़ी मोटर मार्ग पर छतकोट बैंड के पास एक कार से 8 पेटी शराब बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
कोतवाल हरिओम राज चौहान के अनुसार 29 नवंबर की शाम बाजार चौकी इंचार्ज दीपक तिवारी कांस्टेबल दीपक मेवाड़ और संजय के साथ पौड़ी मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि पौड़ी से श्रीनगर की ओर आ रही एक कार में अवैध शराब लाई जा रही है। इसपर पुलिस टीम छतकोट बैंड के पा पहुंची। रात साढ़े 8 बजे पौड़ी की ओर से आ रही एक कार को रोका गया। कार के अंदर झांकते ही पुलिस की टीम दंग रह गई। अंदर शराब की पेटियां रखी मिलीं। पुलिस ने कार की तलाशी करते हुए व्हिस्की की 36 बोतल, 48 अद्धे और 192 पव्वे बरामद किए। अवैध शराब बरामद होने पर पुलिस ने कार चालक तरुण रावत और उसके साथी विपिन सिंह दोनों च्वींचा पौड़ी निवासी को गिरफ्तार कर लिया। संवाद