श्रीनगर। दीपावली के दिन नगर की पीपलचौरी के पास दो सब्जी विक्रेता किसी बात पर आपस में भिड़ गए। इससे मौके पर कुछ देर के लिए हंगामे की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। पुलिस ने दोनों सब्जी विक्रेताओं के खिलाफ शांतिभंग के आरोप में चालान की कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार चालान किए गए लोगों में मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद नाजिम दोनों नर्सरी रोड श्रीनगर के रहने वाले हैं। संवाद