फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: राजकीय कन्या इंटर कॉलेज कोटद्वार में दो इंट्रेक्ट क्लबों का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। रोटरी क्लब की ओर से राजकीय कन्या इंटर कॉलेज कोटद्वार में जूनियर वर्ग के ‘उड़ान’ और सीनियर वर्ग के ‘अचीवर्स’ इंट्रेक्ट क्लब का गठन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को व्यक्तित्व विकास, सामाजिक जागरूकता और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रोटरी क्लब की अध्यक्ष प्रतिभा गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि इंट्रेक्ट क्लब का उद्देश्य छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सेवा भावना विकसित करना है। सीनियर वर्ग के ‘अचीवर्स’ क्लब में अनामिका को अध्यक्ष, नम्रा को सचिव और नंदिनी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं जूनियर वर्ग के ‘उड़ान’ क्लब में वर्षा अध्यक्ष, अक्षरा सचिव और उन्नति कोषाध्यक्ष चुनी गईं। दोनों क्लबों में 20-20 सदस्य रखे गए। सोनी धस्माना को इंट्रेक्ट क्लब का समन्वयक बनाया गया। रोटरी अध्यक्ष प्रतिभा गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर रोटरी क्लब अध्यक्ष ज्योति उपाध्याय, अशोक अग्रवाल, धीरज धर बछुवाण, गोपाल बंसल और उषा अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें