फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: बाइक दुर्घटना में दो घायल, एम्स रेफर

Thu, 06 Jun 2024 07:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। कलियासौड़ धारी देवी के पास बुधवार देर शाम को एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक और एक युवती गंभीर घायल हो गए। मौके पर मौजूद आसाम से चारधाम यात्रा पर आए यात्रियों ने अपने वाहन से लोगों की मदद से दोनों को बेस अस्पताल श्रीनगर पहुंचाया। यहां से दोनों को एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। कोतवाली निरीक्षक श्रीनगर होशियार सिंह पंखोली ने बताया कि घायल युवती गढ़वाल विवि की छात्रा है, जबकि युवक यहां घूमने आया था। वह दोनों धारी देवी मंदिर गए थे। वापसी के दौरान अचानक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उन्हें बेस अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। यहां से देर रात दोनों को एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें