फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: खाई में गिरा डामर से भरा ट्रक, चालक की मौत

Fri, 22 May 2026 07:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
डागर पट्टी के जाखी रोड पर हुआ हादसा
विज्ञापन

कीर्तिनगर। डागर पट्टी के अंतर्गत जाखी रोड पर शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसाद हो गया, जिसमें ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ट्रक डामर लेकर जाखी रोड निर्माण कार्य के लिए जा रहा था। ग्राम चौकी के आगे सौड़, पाली तोक के पास ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर करीब 25-30 फीट गहरी खाई में गिर गया।सूचना मिलते ही कोतवाली कीर्तिनगर, स्थानीय चौकी दुगड्डा पुलिस तथा एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य के दौरान पुलिस टीम और स्थानीय लोगों की मदद से चालक को ट्रक के अंदर से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। कीर्तिनगर कोतवाली निरीक्षक संजय मिश्रा ने बताया कि यह घटना दोपहर में डेढ़ बजे के करीब हुई । उन्होंने कहा कि मृतक चालक की पहचान विपिन पुत्र दर्शन लाल निवासी ग्राम हॉट, जनपद चमोली के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा सहित आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की अग्रिम जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें